योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा – डा.राजपूत

गाजीपुर। स्वास्थ्य संवर्धन हेतु योग सत्र का शुभारम्भ राजकीय ग़ाज़ीपुर होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रो डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशन में किया गया। प्रमुख सचिव रंजन कुमार एवं आयुष मंत्री डॉ दया शंकर दयालु के आदेश पर योग विशेषज्ञ सुश्री प्रतीक्षा पाण्डेय द्वारा संचालित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, इंटर्न, पैरामेडिकल, नामपैरामेडिकल व ओ.पी.डी. के मरीज भी सहभागी बने।


       इस अवसर पर प्राचार्य प्रो डॉ राजेंद्र राजपूत ने कहा कि 2026 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है जिससे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास से भारत विश्व गुरू बनेगा। इस वर्ष के योग दिवस की थीम “वृद्धावस्था के लिए योग है” पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि योग बचपन से लेकर बुढ़ापे तक रोगों से बचाव का उत्तम उपाय है। इसलिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

   उन्होंने कहा कि ‘योग संगम’ ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ पर आधारित एक समन्वित सामूहिक योग प्रदर्शन है, जिसका शुभारंभ गत एक जून से नियमित रूप से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश आयुष विभाग की ओर से भी दैनिक निशुल्क योग पाठशाला चलाई जा रही है, जिसमें जन सामान्य भागीदारी कर सकते हैं। अपने मोबाइल में पर आयुष कवच एप डाउनलोड कर दैनिक योगाभ्यास कर डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, दमा, मोटापा आदि से छूटकारा पाया जा सकता है।

Views: 8


Leave a Reply