नागरिकों के विरोध पर रुका स्कूल में मृत गोवंश दफनाने का कार्य 

गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को मृत पड़े गोवंश को गड्ढा खोदकर दबाने के प्रयास को स्थानीय नागरिकों के विरोध ने बिफल कर दिया। नागरिकों के प्रबल विरोध के बाद नगर प्रशासन की तंद्रा टूटी।


   बताते चलें कि सादात नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय प्रथम परिसर में मृत पड़े गोवंश को गड्ढा खोदकर वहीं गाड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इस बात की भनक लगते ही नगर पंचायत के स्थानीय नागरिकों और मीडियाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध जताया। लोगों के प्रबल विरोध पर नगर पंचायत प्रशासन को अपने तुगलकी फरमान से पीछे हटना पड़ा।  लोगों का कहना था कि नगर प्रशासन के इस कृत्य से स्कूल का वातावरण दूषित हो सकता था। यदि समय रहते इसका विरोध नहीं किया जाता तो नगर प्रशासन अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता और स्कूल परिसर दूषित हो जाता। इस घटना को लेकर स्थानीय जनता में नगर प्रशासन के रवैये के खिलाफ गहरा रोष सामने आया।

           अधिशाषी अधिकारी सोनल जैन और चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर नगर पंचायत के सफाई नायक द्वारा स्कूल परिसर में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे को मिट्टी भर कर पाटा गया। वहीं मृत गोवंश को स्कूल परिसर से हटाकर आबादी से दूर अन्य स्थान पर गड्ढा खोदकर उसे दफनाया गया।

Views: 9


Leave a Reply