देशी शराब के 810 पाऊच संग अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस द्वारा एक बोलेरो से 18 पेटी में 810 पाऊच देशी शराब ब्ल्यू लाईम बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। प्रत्येक पाऊच में 200एम ए्ल की मात्रा के साथ कुल 162 लीटर शराब बरामद हुई।


    शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर बरेसर नहर पुलिया के पास से अभियुक्त प्रबुध कुमार मौर्या पुत्र त्रिभुवन कुशवाहा निवासी गायघाट थाना जमानियां जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया और बोलेरो वाहन संख्या यूपी 61 एल 5523 से 18 पेटी में 810 पाऊच देशी शराब ब्ल्यू लाईम शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम* का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी

Views: 12


Leave a Reply