चोरी की नकदी व आभूषणों सहित तीन गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा  रहे अभियान के  तहत नन्दगंज थाना पुलिस ने चोरी के दर्ज मुकदमों से सम्बन्धित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 207120 रूपये व सोने, चांदी के आभूषणों को  बरामद किया है। आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 145000 रूपये बताई गई है 


   पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर पिपरही मोड़ के पास मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र रविन्द्र राम निवासी ग्राम धरवाँ थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर से 55,210 रूपये व पीली धातु की दो लाकेट बरामद हुआ। दूसरे अभियुक्त अमन कुमार बिन्द पुत्र मुसाफिर बिन्द निवासी ग्राम भगवानपुर कठही थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर से सोने की एक जोडी कान के टप्स, एक जोडी चांदी की पायल व कुल 76,760 रूपये बरामद हुआ। तिसरे अभियुक्त गोलू बिन्द पुत्र कृष्णा बिन्द निवासी ग्राम किशोहरी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर से तीन जोड़ी चांदी पायल, चार चांदी के सिक्के व कुल 75,150 रूपये बरामद हुआ। तीनों अभियुक्तों के पास से कुल 207120 रूपये व सोने, चांदी के कुल बरामद आभूषणो की अनुमानित कीमत लगभग 145000 रूपये है। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 25


Leave a Reply