चार करोड़ की हेरोइन संग दो तस्कर गिरफ्तार 

गाजीपुर। बिरनों थाना ने दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 700 ग्राम हिरोइन  बरामद किया, जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 04 करोड़ रुपये बताई गई है।


       अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित दो अभियुक्तों क्षेत्र के ग्राम गन्नापुर से गिरफ्तार कर लिया। वांछित गिरफ्तार अभियुक्तों में इन्द्रजीत विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा निवासी ग्राम अरसदपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर तथा अरशद जमाल उर्फ मेराज पुत्र गुलमोहम्मद निवासी ग्राम अहीरपुरवा थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर रहे। पुलिस ने उनसे  700 ग्राम हिरोइन जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत 04 करोड़ रुपये है, भी बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

Views: 13


Leave a Reply