ढाई करोड़ की हेरोइन सहित छह अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बिरनो थाना पुलिस टीम ने 350 ग्राम नाजायज हिरोइन के साथ आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। बरामद हेरोइन की अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई गई है।


       पुलिस टीम को यह सफलता शनिवार 30 मई को मीरपुर पुलिया  के पास चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस ने अभियुक्तगण किशन विश्वकर्मा पुत्र संजय विश्वकर्मा निवासी ग्राम अरसदपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर, शुभम कुमार ठठेरा पुत्र श्रवण ठठेरा निवासी वार्ड न0 11 जंगीपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर, मंजीत यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी कोड़री थाना मरदह जनपद गाजीपुर, रविकान्त कुमार पुत्र त्रिलोकी प्रसाद निवासी माफी बैदौली(कोडरी) थाना मरदह जनपद गाजीपुर, अमन यादव उर्फ मलाई पुत्र रमेश यादव निवासी पिपनार थाना मरदह जनपद गाजीपुर तथा मनीष कुमार उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद राम निवासी सरायवन्दी थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को 350 ग्राम नाजायज हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया। 

        बरामदगी के आधार पर थाना पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव मय हमराह थाना बिरनो जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 8


Leave a Reply