‘पद्मश्री” सम्मान से सम्मानित हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह 

गाजीपुर। जिले के मनिहारी क्षेत्र के बरहट निवासी प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में ‘पद्मश्री” सम्मान से सम्मानित किया। वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व निदेशक हैं। डॉ. अशोक कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है क्योंकि यह जनपद के लिए अत्यंत गौरव एवं अभिमान का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठनों सहित बुद्धिजीवी वर्ग ने डा ए के सिंह को शुभकामनाएं देते हुए इसे जनपद की असाधारण उपलब्धि बताया है।                           उल्लेखनीय है कि डॉ. अशोक कुमार सिंह को यह सम्मान कृषि विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदान किया गया है। वे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के बड़े भाई हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उनके दीर्घकालिक अनुसंधान, वैज्ञानिक प्रतिभा एवं तकनीकी दक्षता का प्रतिफल है, बल्कि सम्पूर्ण जनपद गाजीपुर एवं पूर्वांचल की बौद्धिक एवं शैक्षणिक चेतना के लिए भी गौरव का अभिनव अध्याय है।
      भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि डा ए के सिंह द्वारा कृषि विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किए गए बहुआयामी अनुसंधान, नवाचार एवं उत्कृष्ट सेवाओं ने गाजीपुर की विशिष्ट पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की है।     


Views: 6


Leave a Reply