पिकप वाहन से ग्यारह गोवंश बरामद, तस्कर गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सादात थाना पुलिस ने पिकप वाहन से 11 गोवंश के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल रही।


   बताया गया कि सादात थाना पुलिस द्वारा रात्रिगस्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक टाटा पिकप वाहन पंजीयन सं. यूपी 65 क्यूटी 9467 पर पशु तस्कर खिदिरगंज बाजार से खानपुर की तरफ गोवंश लादकर जा रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराह द्वारा रामपुर बुद्धसेन तिराहा पर पहुँचकर गहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त सर्मेश यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र जवाहिर यादव को 11 राशि गोवंश मय टाटा पिकप वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव मय हमराह थाना सादात जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 30

Advertisements

Leave a Reply