पुलिस ने वापस करायी साइबर फ्राड की धनराशि
गाजीपुर। साइबर सेल थाना जंगीपुर के प्रयास से शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई द्वारा फ्रॉड की गयी अठारह हजार रुपये की धनराशि वापस कराई गई।
जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदिका दीपशिखा पुत्री दुर्गा प्रसाद सिंह निवासी ग्राम गुम्मा थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्रॉड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी।
सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जंगीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका दीपशिखा के खाते में उनके साथ फ्रॉड की गयी अठारह हजार रुपए की धनराशि सफलता पूर्वक वापस करायी गयी । आवेदिका द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामशरण कुशवाहा मय हमराह थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 7








