मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियां में कल
गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस कल दिनांक चार अप्रैल दिन शनिवार को तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में आयोजित होगा। वहीं सेवाराई तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त/रा. की अध्यक्षता एवं अन्य तहसीलो में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षा में सम्पन्न होगा।
जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपदवासियों से अपील किया है कि मुख्य तहसील दिवस पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का तत्काल निस्तारण वहां उपस्थित होकर करायें।
Views: 154









