एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही – रिश्वती रुपयों सहित लाइनमैन गिरफ्तार 

गाजीपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी इकाई की टीम ने विद्युतकर्मी को पांच हजार रुपए के रिश्वती रुपयों के साथ सादात पावर हाउस से गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम की किसी कार्रवाई से विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया है।


        बताते चलें कि विद्युत विभाग के जेई द्वारा विद्युत चोरी का मुकदमा न लिखवाने तथा विद्युत कनेक्शन दिलवाने के नाम पर पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की गयी थी। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पुत्र अर्जुन पासवान निवासी ग्राम छतमा पो- सुधनीपुर थाना शादियाबाद गाजीपुर द्वारा 23 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आवेदनकर्ता के आवेदन के आधार पर एन्टी करप्सन टीम निरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को सादात पावर हाऊस गाजीपुर पहुंची। शिकायत कर्ता द्वारा वहाँ शिशवन्त कुमार उर्फ छोटू पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम गौसपुर थाना कोतवाली गाजीपुर सम्प्रति सहायक लाइनमैन (निविदाकर्मी), 33/11 विद्युत उपकेन्द्र सिरगिया गाजीपुर को रुपये दिए गये। मौके पर मौजूद एन्टी करप्सन टीम ने संध्या समय 16:25 बजे पांच हजार रुपये के रिश्वती नोटों के साथ उसे हिरासत में ले लिया। उसे लेकर टीम नन्दगंज थाने पहुंची और अभियोग पंजीकृत कराकर विधिक कार्यवाही पूरी की।

Views: 48


Leave a Reply