जिला जज ने सुलह-समझौता केन्द्र का किया निरीक्षण

मध्यस्थता के माध्यम से वादों के निस्तारण हेतु किया प्रेरित 


गाजीपुर। राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने हेतु जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा सुलह-समझौता केन्द्र का निरीक्षण किया गया। 

       माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश द्वारा सुलह-समझौता केन्द्र में आये हुए वादकारियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया एवं मध्यस्थ अधिवक्ता को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। न्यायाधीश द्वारा उनकी समस्याओं के बारे भी जाना गया। 

           उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान दो जनवरी 2026 से प्रारम्भ है, जिसके तहत आम जन मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते हैं। इसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बंटवारा संबंधि विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते हैं।

      इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर व श्रीमती अर्चना-II सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, विद्वान अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण व वादकारीगण उपस्थित रहें।

Views: 27


Leave a Reply