लगभग 15 लाख रूपये मूल्य का अवैध गांजा बरामद 

गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत करण्डा थाना पुलिस टीम द्वारा लाखों रुपए का अवैध गांजा बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने दो वाहन और एक सैमसंग कम्पनी का काले रंग का टैबलेट भी बरामद कर लिया।


           बताते चलें कि शनिवार को प्रभारी थाना करण्डा मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग में सोनहरिया पेट्रोल पम्प पर मौजूद थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक हुण्डई कार आई 20 रंग स्लेटी वाहन सं. यूपी 65 डीबी 2306 व एक स्कार्पियो सफेद रंग वाहन सं. यूपी 50 बीएन 0650 से कुछ व्यक्ति अवैध गाँजा लेकर नन्दगंज से चोचकपुर के रास्ते से बड़सरा होते हुए जमानिया की तरफ जा रहे हैं। मुखबिर की इस सूचना पर दोनों वाहनों का पीछा किया तो हुण्डई कार आई 20 ग्राम सिकन्दरपुर डिहवा के पास अनियंत्रित होकर कूड़े के ढेर में फंस गई व दूसरा वाहन दीनापुर सघन सहकारी समिति के सामने अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर वहाँ रखी गिट्टी में जा फँसी। वहीं  अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों चालक व अन्य लोग मौके से भागने में सफल रहे।

          पुलिस टीम ने हुण्डई कार से प्लास्टिक की तीन बोरियों में कुल 59 भण्डारों में 61.170 किग्रा गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये बताई गई है।

     बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना करण्डा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर तलाश जारी है। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मय हमराह व उपनिरीक्षक अखिलेश यादव तथा उपनिरीक्षक अरूण पाण्डेयमय हमराह थाना करण्डा जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 43


Leave a Reply