वारंटी को पुलिस ने उसके घर से दबोचा 

गाजीपुर। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, आजमगढ़ द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में बहरियाबाद पुलिस ने सोमवार को राजन गुप्ता उर्फ शिवशंकर (33 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।


        पुलिस के अनुसार, राजन गुप्ता उर्फ शिवशंकर पुत्र रामाश्रय गुप्ता, निवासी गदाईपुर, थाना बहरियाबाद को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, आजमगढ़ द्वारा जारी वसूली वारंट के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। राजन गुप्ता को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव और उनके सहयोगी शामिल रहे। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गयी।

Views: 42

Advertisements

Leave a Reply