कवि गोष्ठी में कवियों ने बहायी गीत संगीत की गंगा

गाजीपुर। ‘चेतना-प्रवाह’ के अंतर्गत कवि-गोष्ठी एवं गीत-संगीत समारोह लोकगीत गायक रामअलम सिंह मधुर के बिठौरा स्थित आवास पर सम्पन्न हुआ। साहित्य चेतना समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता योगी आनन्द जी ने की तथा संचालन अमरनाथ तिवारी ने किया।


          कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। कवियों व गायकों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कवि-गोष्ठी में गोपाल गौरव, नागेश मिश्र, आशुतोष श्रीवास्तव, अमरनाथ तिवारी अमर, कन्हैया गुप्त और डॉ. शशांक शेखर पाण्डेय ने अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी। वहीं डॉ. विद्या निवास पाण्डेय, रामअलम सिंह मधुर और संजय कुमार पाण्डेय की गायन प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। अंत में आयोजक रामअलम सिंह मधुर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views: 31

Advertisements

Leave a Reply