कराटे ग्रेडिंग समारोह में विद्यार्थियों को मिली शानदार सफलता
दो बहनों ने हासिल किया ब्लैक बेल्ट
गाजीपुर। कराटे ग्रेडिंग समारोह में के. एम पब्लिक स्कूल छावनी लाइन में कराटे बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई बेल्ट हासिल किया। संस्थान के ग्रैंडमास्टर शिहान अंबिका भारद्वाज के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने तकनीक, आत्मविश्वास और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
ग्रेडिंग में ईशिका जायसवाल, इशानी जायसवाल और अविश्का सरोज ने येलो बेल्ट, निहार तिवारी और रुद्र प्रताप सिंह ने ऑरेंज बेल्ट और याशस्वी यादव, जिया सिंह, दीपाली पाल और सृष्टि कुमारी ने ग्रीन बेल्ट में सफलता पाई। वहीं देवांश, नमन तिवारी और अनन्या ने ब्लू-II बेल्ट प्राप्त की, जबकि समर प्रताप ने ब्राउन-III बेल्ट हासिल कर संस्था का मान बढ़ाया।
डबल बेल्ट ग्रेडिंग में पल्लवी यादव (व्हाइट से ऑरेंज), शौर्य पाल (ग्रीन से ब्लू-I), प्रितेश यादव (ब्लू-I से ब्राउन-II) और प्रतीक यादव (ऑरेंज से ब्लू-II) ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी सफल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और नई बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्लैक बेल्ट के परीक्षा रही। उसमें दो बहनों तृप्ति विश्वकर्मा और स्मृति विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोगों को अचंभित कर दिया। सात साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें ब्लैक बेल्ट हासिल हुआ।
उल्लेखनीय है कि तृप्ति विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। ब्लैक बेल्ट द्वितीय दिन की परीक्षा में सुनील कुमार सफल रहें। सभी ब्लैक बेल्ट धारकों को सर्टिफिकेट और बेल्ट देकर अंबिका भारद्वाज ने सम्मानित किया। उप प्रशिक्षक विकास यादव और हिमांशू प्रजापति का प्रशिक्षण में काफी सहयोग रहा। प्रशिक्षक अंबिका भारद्वाज अंबिका भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों को शुभ कामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Views: 65








