पंचांग व राशिफल – 16 फरवरी 2026
पंचांग व राशिफल – 16 फरवरी 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी
नक्षत्र श्रवण
वार सोमवार
योग वरीघा
सूर्योदय 06:30
सूर्यास्त 17:49
चन्द्रमा मकर
राहुकाल 08:25 – 09:48
अभिजीत मुहूर्त 12:12 – 13:57
आज का राशिफल ……………………
मेष
आज का दिन उत्साह और सक्रियता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अवरोधित काम फिर से गति पकड़ेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। अतिरिक्त खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। भागदौड़ से थकान हो सकती है।
वृषभ
आज आप उर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी, व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी है। धन लाभ के योग बन रहे हैं, पर उधार देने से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन
बौद्धिक कार्यों के लिए समय अनुकूल है। आपकी संतुलित वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। जीवन में नयापन आएगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।
कर्क
आज आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकते हैं। पारिवारिक मामलों में धैर्य आवश्यक है। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए दूसरे की बात भी सुनें। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। परिश्रम के परिणाम सकारात्मक होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
सिंह
आज का दिन नेतृत्व क्षमता हेतु बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं की सराहना होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में विश्वसनीयता बनाए रखें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।
कन्या
आज अपने काम को व्यवस्थित ढंग से पूरा करेंगे। नौकरी में प्रमोशन या प्रशंसा के योग बन सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मेहनत से थकान हो सकती है। आराम करना जरूरी है।
तुला
आज रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। मतभेद या गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है। समस्या को दूर करने के लिए संवाद आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। तनाव से बचना जरूरी है।
वृश्चिक
आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। अचानक धन लाभ या किसी पुराने रुके पैसे की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति सफल रहेगी। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अनावश्यक सोच-विचार से बचना हितकर होगा।
धनु
आज आप नई दिशा में सोचेंगे और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्चों पर नजर रखें। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
मकर
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक काम से तनाव न लें।
कुंभ
आज समय अनुकूल रहेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और नए लोगों से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। थकान हो सकती है।
मीन
आज आपका मन आध्यात्मिक और रचनात्मक कार्यों में लगेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है, लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है।
Views: 126








