शैक्षिक भ्रमण पर राजगीर पहंचा प्रशिक्षुओं का दल

शेरशाह सूरी के मकबरा को देख जानकारी प्राप्त की


गाजीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सैदपुर के 170 प्रशिक्षुओं का दल शैक्षिक भ्रमण पर ऐतिहासिक एवं शैक्षिक नगरी राजगीर (बिहार) पहुचा। वर्ष 2023 बैच के 170 प्रशिक्षुओं का यह दल दिनांक सोमवार 09 फरवरी को तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत राजगीर (बिहार) के लिए रवाना हुआ। 

       प्रशिक्षुओं को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराने, उनके ज्ञान एवं अनुभव में वृद्धि कराने तथा सामाजिक व क्षेत्रीय गतिविधियों से परिचित कराते हुए उनमें राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से यह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण पर जाने से पूर्व डायट के प्रवक्ता अभय चन्द्रा, निधि सोनकर, अर्चना सिंह, राजवंत सिंह, आलोक तिवारी, राकेश यादव, बृजेश कुमार, नवल गुप्ता, हरिओम प्रताप यादव एवं आलोक कुमार ने प्रशिक्षुओं को भ्रमण के दौरान अनुशासन, सुरक्षा एवं शैक्षिक उद्देश्यों के प्रति सजग रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। प्रशिक्षुओं में शैक्षिक भ्रमण को लेकर विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखी गई। 

      शैक्षिक भ्रमण के समन्वयक डॉ. सर्वेश कुमार राय, प्रवक्ता, डायट सैदपुर ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से प्रशिक्षुओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक एवं अनुभवात्मक अधिगम का अवसर प्राप्त होता है, जिससे उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षण कौशल का समग्र विकास संभव हो पाता है। संस्थान के प्राचार्य श्री प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षुओं के सफल एवं सुरक्षित भ्रमण की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राजगीर पहुच कर प्रशिक्षुओं ने भ्रमण के प्रथम दिन शेरशाह सूरी का मकबरा का भ्रमण कर उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। मकबरा अपनी इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। 

Views: 32

Advertisements

Leave a Reply