समाधान दिवस पर प्राप्त 365 शिकायतों में से मौके पर 43 का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में में सम्पन्न हुआ। जिसमें वहां मौके पर कुल 97 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 12 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं जिले की सभी सात तहसीलों की सूचना के अनुसार, सात तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 365 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर  43 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई द्वारा बिना सूचना दिये तहसील दिवस में अनुपस्थित होने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।


इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन मामलों का, जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 42 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें चार का, तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 70 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन का, तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें एक का एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 73 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें सत्रह का मौके पर निस्तारण किया गया। 

    जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद की स्थिति में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, डी सी मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार सेवराई, क्षेत्राधिकारी सेवराई एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

Views: 32

Advertisements

Leave a Reply