अंतर महाविद्यालयीय पावरलिफ्टिंग व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता संपन्न
बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का खिताब सत्यव्रत तिवारी के नाम
गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध 35 महिला पुरुष पावर लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग के 26 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में आयोजित इस अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. अवधेश नारायण राय ने किया।
पावरलिफ्टिंग में आत्मप्रकाश कालेज गाजीपुर विजेता और पी जी कालेज गाजीपुर उप विजेता बनी। वहीं बॉडीबिल्डिंग में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय विजेता और आत्मप्रकाश महाविद्यालय गाजीपुर उप विजेता रही।
बॉडीबिल्डिंग टीम में चयनित खिलाड़ी आल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेने आंध्र विश्वविद्यालय विशाखा पट्टानम् जाएंगे। इसी प्रकार पावरलिफ्टिंग टीम में चयनित महिला पुरुष खिलाड़ी 21 मई 2026 को आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी चेन्नई जाएंगे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा, एनआईएस कोच प्रदीप कुमार राय, अमित सैनी, एख़लाक खान और बीरेंद्र कुमार रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुधाकर पांडेय पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद ने पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार राय, डॉ अजय राय, डॉ कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ सतीश राय के साथ ही साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रामधारी राम ने किया।
Views: 27








