पंचांग व राशिफल – 05 फरवरी 2026
पंचांग व राशिफल – 05 फरवरी 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी
नक्षत्र उत्तरफाल्गुनी
वार गुरुवार
योग सुकर्मा
सूर्योदय 06:37
सूर्यास्त 17:42
चन्द्रमा कन्या
राहुकाल 13:51 – 15:14
अभिजीत मुहूर्त 12:05 – 12:50
आज का राशिफल ……………
मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। आर्थिक उतार-चढ़ाव रहेगा। मित्र से लंबे समय बाद भेंट का अवसर प्राप्त होगा। धन संबंधी कार्य सोच समझकर सावधानी से करें।
वृषभ
आज लेन-देन में सावधानी रखें। घर में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता हैं। परिवारिक व्यस्तता बनी रहेगी। धन वापसी के योग बन रहे हैं। कार्य की अधिकता से शारीरिक कष्ट हो सकता है। पारिवार माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम हो सकता है।
मिथुन
आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। विघ्न के कारण कार्य अपूर्ण होंगे।मन में उदासीनता रहेगी। संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। साझेदारी से बचना हितकर होगा। परिवार की गलत बात पर असहमति दें।
कर्क
आज का दिन लाभदायक रहेगा। गलत तरीके से धन प्राप्त करने से बचना होगा। अपनी सोच का उपयोग कार्यक्षेत्र में करने से लाभ मिलेगा। गुप्त शत्रु मित्र के भेष में आ सकते हैं, उनसे सावधान रहें। परिजनों का असहयोग रहेगा।जल्दबाजी में लिए गए निर्णय भविष्य में नुकसानदायक होंगे।
सिंह
आज के दिन परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। राजनीतिक कार्यो में सोच समझ कर हिस्सा लें। जीवनसाथी की सलाह कारगर होगी। पारिवारिक रिश्तों की खटास को बातचीत से दूर करें। वरिष्ठ लोगों की राय फायदेमंद साबित होगी।
कन्या
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। जल्दबाजी में काम करने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। कार्य में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी।
तुला
आज का दिन प्रभाव और मान सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति विवाद पक्ष में निर्णित रहेंगे। नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। भविष्य को लेकर धन संबंधी योजना बन सकती है। मित्रों व अधिकारियों से आज सावधान रहना होगा। लक्ष्य के प्रति जागरूक रहें।
वृश्चिक
आज का दिन लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याएं परेशानी में डाल सकती हैं। जीवनसाथी को समय देना हितकर रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। वादा सोच समझकर करें।
धनु
आज का दिन लाभदायक है। व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्य क्षेत्र में बड़ा अवसर मिल सकता है ।धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन चालन में सावधानी आवश्यक है। निवेश लाभदायक रहेगा।
मकर
आज का दिन अच्छा रहने की सम्भावना है। बड़ों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। कार्य में लगन लगाएंगे। जीवनसाथी से खुशी मिल सकती है। आपके काम की सराहना होगी। आर्थिक समस्या दूर होगी। सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। घर में निर्माण कार्य करा सकते हैं। कार्य और परिवार के साथ सामंजस्य बनाये रहें। आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।
मीन
आज बुद्धि और विवेक से निर्णय लेना हितकर रहेगा। विपक्षियों और विरोधियों से सतर्कता आवश्यक है। मानसिक तनाव से कार्य पूर्ण करने में दुबिधा का भाव रहेगा। धर्म कर्म में आस्था रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे।
Views: 207








