चोरी की पिक अप व बाइक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को एक टाटा मैजिक पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है।


    अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष नोनहरा मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान, पिकअप मैजिक को चेक किया गया। पिकअप का रजिस्ट्रेशन यूपी 61एटी 0526 पाया गया तथा पिकअप के पीछे एक अपाची मोटरसाईकिल यूपी 61 ए के 2670 रखी थी। उस पिकअप की चोरी के सम्बन्ध में थाने पर पूर्व से मुकदमा दर्ज था। मौके पर उस पिकअप में चालक सहित दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये राशिद खान पुत्र बख्तियार अहमद निवासी ग्राम लंका बड़ा बाग थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर और .सोहराब पुत्र सरफुद्दीन निवासी ग्राम चम्पिया बाग थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों पर कई मुकदमें पहले से ही विचाराधीन हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 30

Advertisements

Leave a Reply