सशक्त लोकतंत्र के लिए हर वोट क़ीमती

गाजीपुर। युवाओं और आम नागरिकों को लोकतंत्र में उनके मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करने और चुनावी प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु आयोजित साप्ताहिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का समापन हो गया। सप्ताह भर चले कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिनमें मतदान शपथ ग्रहण, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली और युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण करने हेतु जागरूक किया गया।


      पी. जी. कॉलेज मलिकपुरा में  मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में साप्ताहिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का समापन गुरुवार को किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जागरूक मतदाता ही एक सशक्त लोकतंत्र राष्ट्र की नींव रखता है। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. कुन्जलता ने बताया कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए हर वोट क़ीमती है। मतदान करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्य है।  कहा कि आप शिक्षित हैं, आप देश का भविष्य है, इसलिए अपने बहुमूल्य वोट को धर्म, वर्ग, समुदाय, भाषा या किसी भी प्रकार के प्रलोभन के आधार पर न डालें, बल्कि एक समझदार, विचारशील और जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान करें। कार्यक्रम पूर्ण होने पर उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views: 20

Advertisements

Leave a Reply