फ्लाप हुआ लुटेरी दुल्हन का हाई-वोल्टेज ड्रामा
दुल्हे को छोड़ भाग रही दुल्हन को पुलिस ने दबोचा
चंदौली। शादी के नाम पर वर पक्ष को धोखा देकर और चंद घंटे बाद ही उसका सामान हड़प करने वाली लूटेरी नव विवाहिता को उसकी दो सहयोगियों संग हिरासत में ले लिया।
बताते चलें कि मथुरा जिले के छैल बिहारी शर्मा पुत्र बृज किशोर शर्मा ने विवाह के लिए अगुआ (बिचौलियों) के माध्यम से बिहार प्रांत के चेनारी सदोखर निवासी पुष्पा कुमारी पुत्री जोखन गुप्ता से तय हुई थी। बिचौलिया बने ठगों ने वर पक्ष को विश्वास में लेकर चंदौली के चकिया बुलाया। बिचौलिया बने ठगों ने दोनों पक्षों को चकिया बुलाया। मंगलवार को चकिया न्यायालय परिसर में नोटरी और लिखा-पढ़ी के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई गई। शादी की रस्में पूरी होने के बाद, छैल बिहारी अपनी नई दुल्हन और अन्य परिजनों के साथ राजी खुशी मथुरा जाने के ताने-बाने बुन रहे थे और दूसरी तरफ विवाहिता का ठग गिरोह वर पक्ष के साजो सामान और वधु बनी सहयोगी को लेकर फरार होने के मंसूबे बना चुके थे। छैल बिहारी जब अपनी नई दुल्हन और अन्य परिजनों के साथ मथुरा जाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पहुँचा। उसी दौरान सोची-समझी साजिश के तहत दुल्हन ने भयंकर पेट दर्द का बहाना बना कर छटपटाना शुरू कर दिया। इसी बीच स्टेशन के शोर-शराबे और भीड़ का फायदा उठाकर दुल्हन के साथ आए दो पुरुष और तीन महिलाएं बैग में रखे 41 हजार रुपये व सामानों को लेकर फरार हो गए। वहीं पेट दर्द का बहाना कर दुल्हन भी चकमा देकर वीआईपी गेट तक जा पहुंची। दुल्हन के अचानक बदले व्यवहार और उसके साथियों के गायब होने पर दूल्हे का माथा ठनका तो उसने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने लुटेरी दुल्हन पुष्पा कुमारी और उसके साथ मौजूद दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर मुगलसराय कोतवाली ले आई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह एक संगठित गिरोह लग रहा है जो शादी के नाम पर मोटी रकम ऐंठता है। पुलिस फिलहाल फरार हुए अन्य ठगों की तलाश में लगी रही और पकड़ी गई महिलाओं से इस बारे में गहन पूछताछ जारी रही।
Views: 120








