पंचांग व राशिफल – 29 जनवरी 2026
पंचांग व राशिफल – 29 जनवरी 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी
नक्षत्र रोहिणी
वार गुरुवार
योग इन्द्र
सूर्योदय 06:41
सूर्यास्त 17:37
चन्द्रमा बृष
राहुकाल 14:01 – 15:23
अभिजीत मुहूर्त 12:18 – 13:53
आज का राशिफल ……………
मेष
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। धन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार से सहयोग मिलेगा।
वृषभ
घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। किसी पुराने विवाद का अन्त होगा। रुका पैसा वापस मिल सकता है। शरीर में आलस्य का भाव रहेगा। परिवारिक रिश्ते मधुर होंगे।
मिथुन
आज आपका दिमाग तेज चलेगा। नई योजनाएँ सफल होंगी। अचानक खर्च बढ़ सकता है। मानसिक तनाव से बचना आवश्यक है। परिवार में बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क
आज आप भावनात्मक रुप से मजबूत रहेंगे। दिन सामान्य रहेगा। किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। ख़ान पान पर ध्यान दें।
सिंह
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में नया रिश्ता बन सकता है।
कन्या
मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आय स्थिर बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर परिवार के प्रति अपने कर्तव्य व दायित्व का वहन करें।
तुला
साझेदारी में किए गए कार्य में लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी से राहत मिल सकती है।लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बहुत जरूरी है। परिवार के साथ समय व्यतीत करें।
वृश्चिक
आज रहस्यमयी सोच रहेगी। किसी पर भरोसा सोचकर करें। धन निवेश करने से बचें। जोखिम के कार्यों से बचना हितकर होगा। तनाव और बेचैनी से बचें।
धनु
आज यात्रा के योग हैं। नई जानकारी मिलेगी। नव सम्पर्क लाभकारी रहेगा। मान सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
मकर
आज जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी लेकिन सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बदलते मौसम में स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार का सहयैग जरूरी है।
कुंभ
आज सहयोगियों से लाभ होगा। रचनात्मक काम में सफलता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लाभके अवसर मिलेंगे। आंख में समस्या हो सकती है। जन सम्पर्क से लाभ होगा।
मीन
आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। धर्म कर्म में आस्था रहेगी। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। मन को शांति मिलेगी। दान-पुण्य से लाभ होगा। योग लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी।
Views: 134








