चोरी की बैट्री के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने चोरी के दर्ज मुकदमें से सम्बंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बैट्री भी बरामद कर ली।
उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को अज्ञात चोरों द्वारा वादी राकेश कुशवाहा पुत्र संग्राम कुशवाहा निवासी ग्राम मोलनापुर के दुकान का ताला तोड़कर इन्वर्टर बैट्री, ब्लूटूथ, डाटा केवल व चार्जर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस तभी से चोरों की सुरागरसी में लगी हुई थी।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक रामानन्द सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम करते हुए रसूलपुर चट्टी पर मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त हरिन्दर कुमार पुत्र स्व. अम्बिका राम निवासी ग्राम बड़ौरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर व शेखर कुमार पुत्र जवाहिर राम निवासी ग्राम इंग्लिशपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को चोरी की बैट्री के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 5









