प्रतिमा विसर्जन के दौरान चली गोली से युवक गम्भीर

गाजीपुर। मां सरस्वती पूजनोत्सव सम्पन्न होने के उपरान्त, प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुराने विवाद के कारण शादियाबाद थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव के मनीष चौहान (32 वर्ष) को विरोधियों ने गोली मार दी। मनीष के सीने में गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।


     अचानक चली गोली से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों और पुलिस की मदद से घायल मनीष चौहान को क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उनकी चिकित्सा जारी है।
       घटना की सूचना पर शादियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच में जूट गई। गांव में तनाव भरी खामोशी को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। भुड़कुड़ा कोतवाली प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि घायल का उपचार जारी है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।   आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और हमलावर शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में  होंगे।

Views: 101

Advertisements

Leave a Reply