साइबर सेल ने वापस कराये पीड़ित की धनराशि 

गाजीपुर।‌ पीड़ित के साथ धोखाधड़ी कर साइबर अपराधियों द्वारा हड़पी गयी धनराशि को साइबर सेल पुलिस टीम ने वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।


    मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित  शिवप्रसाद यादव पुत्र रामकेवल यादव निवासी बिन्दवलिया,  थाना कोतवाली सदर गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा एक लाख दस हजार रुपए की धोखा-धड़ी की गयी। पीड़ित  शिवप्रसाद यादव ने तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं. 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा व उनकी टीम द्वारा दिनांक 21.01.2026 को आवेदक शिवप्रसाद यादव के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 1,10,000 रुपए की धनराशि  वापस करायी गयी। अपनी धनराशि वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी झलकने लगी। उन्होंने साइबर पुलिस के कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views: 34


Leave a Reply