ऑगनबाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन 18 जनवरी तक
गाजीपुर। ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि जो आठ जनवरी निर्धारित थी। उसे दस दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु नियमानुसार आवेदन करने की अन्तिम तिथि को दस दिन बढ़ा दिया गया है। इसके अनुसार, ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 18 जनवरी, 2026 तक होगी।
Views: 85
Advertisements









