सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व अधिकारियों की होगी भर्ती
गाजीपुर। जिले के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वाधान में जनपद के पांच विकास खण्ड मुख्यालयों पर तिथिवार शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उपजिलाधिकारी जमानियां व मुहम्मदाबाद द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 एवं 14 जनवरी को जमानियां ब्लॉक मुख्यालय, 15 एवं 16 जनवरी को रेवतीपुर ब्लॉक मुख्यालय , 18 एवं 19 जनवरी को मुहम्मदाबाद ब्लॉक मुख्यालय, 20 एवं 21 जनवरी को बाराचवर ब्लॉक मुख्यालय और 22 एवं 23 जनवरी को भांवरकोल ब्लॉक मुख्यालय में भर्ती शिविर का आयोजन होगा।
डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी द्वारा की जायेगी। प्रशिक्षुओं को सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग दिया जाता है। यह कम्पनी पूरे भारत व विदेशो में सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है।
भर्ती शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड निर्धारित है। जिसके अनुसार, लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं सुपरवाइजर के लिए इंटर उत्तीर्ण होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष और देखने में होनहार होना चाहिए। इच्छुक बेरोजगार युवक उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए 350 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित उम्मीदवारों को एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलों पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में, गाजीपुर में, प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर , अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी व अन्य सुविधायें उपलब्ध है।
Views: 94









