करंट ने ली अधेड़ की जान, परिवार में मचा कोहराम 

 

गाजीपुर। घर की विद्युत लाइन ठीक करते समय अचानक विद्युत प्रवाह की जद में आकर झुलसे अधेड़ ने आखिरकार दम तोड़ दिया। 


         यह दर्दनाक हादसा शादियाबाद थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव में सोमवार की दोपहर में हुआ। बताया गया कि गांव के विजय कुमार गुप्ता (45 वर्ष) अपने घर की छत पर बिजली के खराब तार को ठीक कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र निखिल गुप्ता ने बताया कि वह अपने पिता के साथ खेत से लौटा था। उसके बाद पिताजी अकेले छत पर बिजली ठीक करने चले गए और हादसा हो गया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुधा देवी, बेटे निखिल, सतीश व विवाहिता पुत्री दीक्षा गुप्ता इस हादसे से शोक में डूबे हैं। शादियाबाद थाना प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में घटना के बाद शोक की लहर फैली हुई है

Views: 53


Leave a Reply