महिलाओं की शिकायतों को दूर करने में महिला सुरक्षा केंद्र सहायक 

गाजीपुर। सादात थाने में महिला सुरक्षा केंद्र का स्थापना दिवस अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह ने महिला सुरक्षा केंद्र की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करता है। साथ ही परामर्श, कानूनी सहायता और सुरक्षा प्रदान करने का काम भी करता है। उन्होंने महिला सुरक्षा केंद्र को समाज की आधी आबादी के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत माध्यम बताया। 


    थानाध्यक्ष ने महिलाओं का आह्वान किया कि वे किसी भी समस्या के लिए बिना संकोच केंद्र में आएं। कार्यक्रम में महिला आरक्षी दीक्षा मिश्रा, नमिता सिंह और गायत्री यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Views: 65

Advertisements

Leave a Reply