पंचांग व राशिफल – 03 अक्टूबर 2025

पंचांग व राशिफल – 03 अक्टूबर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                    आश्वीन

पक्ष                     शुक्ल पक्ष

तिथि                   एकादशी 

नक्षत्र                  श्रवण

वार                     शुक्रवार  

योग                      धृति

सूर्योदय                   05:48

सूर्यास्त                   17:41

चन्द्रमा                    कुम्भ 

राहुकाल                 10:41 – 12:10

अभिजीत मुहूर्त         11:46 – 12:33

जानिए आज का राशिफल साभार ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास

मेष

हर बात में जल्दबाजी अच्छी बात नहीं है। चीजों को समझें फिर कार्य करें। दूसरों से बहस करना बंद करें। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृष 

समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें। हर वक्त आराम करना अच्छी बात नहीं, आलस त्यागें। बड़ों का मार्गदर्शन और अनुभव आगे बढ़ने में सहायक होगा।

मिथुन 

हर जगह मान-सम्मान पाने के लिए प्रयास करेंगे। कम बोलें, अच्छा बोलें। वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सुख मिलेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

कर्क 

खर्चीले स्वभाव के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा भावुकता दुःख प्रदान करेगी। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।

सिंह 

स्वयं की तारीफ सुनना पसंद है और अपनी गलती मानते नहीं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों द्वारा सहयोग मिलेगा। यात्रा संभव है।

कन्या 

जरूरत से ज्यादा सोचना बंद करें। दिल से नहीं दिमाग से निर्णय लें। सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला 

और किसी को खुश रखने के चक्कर में अपने निजी जीवन को नजरअंदाज कर रहे हैं। समय रहते संभल जाएं। नौकरी में मनचाहा पद मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक

अपने जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से परेशान रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। यात्रा में परेशानी हो सकती है। वाहन सुख संभव है।

धनु 

बिना सोचे-समझे बोलने की इस बुरी आदत को सुधारें। मित्रों से रिश्ते कमजोर होंगे। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी।

मकर 

मानसिक तनाव और क्लेश से परेशान रहेंगे। संचित धन की कमी होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाइयों से मनमुटाव होगा।

कुंभ 

आपके अक्खड़ व्यवहार से परिजन दुखी रहेंगे। आपके द्वारा की गई गलतियों को स्वीकार करें और अपने निजी रिश्तों को बचाएं। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

मीन 

अपने व्यवहार से सभी को अपना बना लेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी। दूसरों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें।

Views: 180


Leave a Reply