यंग लीडर्स डायलॉग क्विज प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण 15 अक्टूबर तक

ब्लॉक वार ब्रांड एंबेसडर नियुक्त


गाजीपुर। माय भारत गाजीपुर ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज 2026 प्रतियोगिता का पंजीकरण 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में युवाओं की भागीदारी एवं इस अभियान की सफलता के लिए विकासखंड स्तर पर ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए हैं। इसके लिए विकासखंड देवकली से राहुल शर्मा, सैदपुर – रविकांत निषाद, सादात – सूबेदार स्नेही, जखनिया – पन्नालाल, बिरनो- डॉक्टर रोली शर्मा एवं कालीचरण चौहान ,मनिहारी – योगेंद्र पाल मरदह- अंगद सिंह यादव, कासिमाबाद- हरेंद्र कुशवाहा ,मोहम्मदाबाद – मनोज यादव, बाराचवर-अमरनाथ यादव एवं सोनू सिंह यादव, भांवरकोल- पारसनाथ यादव ,रेवतीपुर- पंकज यादव, भदौरा- पवन कुमार, जमानिया-शहाना खान, करंडा- शिवकुमार सिंह एवं उमेश श्रीवास्तव तथा सदर से डॉक्टर उरूज़ फातिमा एवं सुमन बिंदु को मनोनीत किया गया है।मेरा युवा भारत के उपनिदेशक कपिल देव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बेहतर कार्य करने वाले ब्रांड एंबेसडर को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा मनोनीत ब्रांड एंबेसडर विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 में अपने-अपने विकासखंड में अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत पर पंजीकरण करा कर प्रतियोगिता में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply