डायट में सम्पन्न हुआ अध्यापकों का एकीकृत प्रशिक्षण
गाजीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में चल रहे एकीकृत प्रशिक्षण के सातवें एवं आठवें बैच का समापन शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। कक्षा कक्ष प्रबंधन एवं नैतिक मूल्य बोध शिक्षा विषय पर डॉ. सर्वेश कुमार राय ने विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया तो गणित एवं संस्कृत शिक्षण विषय पर राकेश यादव ने प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया। सत्रों का संचालन राजवंत सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को शिक्षण पद्धतियों के व्यावहारिक पक्षों से भी परिचित कराया। प्रशिक्षणार्थियों ने भी इस कार्यक्रम से प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
संस्थान के प्राचार्य प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. सर्वेश कुमार राय एवं राजवंत सिंह ने प्रशिक्षण पूर्ण कराया। समापन के अवसर पर प्रवक्ता आलोक तिवारी, अभय चंद्र, निधि सोनकर, आलोक कुमार, बृजेश कुमार तथा डॉ. मंजर कुमार सहित अनेकों शिक्षक-प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
Views: 33









