चारपाई पर लहुलुहान हालत में मिला वृद्ध का शव
गाज़ीपुर। नन्दगंज थाना क्षेत्र के तुरना ग्राम में मंगलवार की सुबह वृद्ध किसान का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साठ वर्षीय केदार प्रजापति पुत्र स्व. श्यामदेव प्रजापति सोमवार की रात अपने खेत में मशीन पर गये थे और वहीं चारपाई पर सो गये थे। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण उधर खेत की ओर गये तो चारपाई पर खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गये। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। हत्या की जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जूट गई और लोगों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। मृतक के बाईं कनपटी पर गंभीर चोट का निशान पाया गया। स्थानीय पुलिस बल और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल में जूट गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर थाना नंदगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस गहन छानबीन कर आरोपियों की तलाश में लग गयी है।
Views: 50








