जूनियर वर्ग के खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता नौ जुलाई से
गाजीपुर। जनपद में जूनियर वर्ग बालक/ बालिकाओं की विभिन्न खेलों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया गया है। खेल निदेशालय उ.प्र. लखनऊ के कार्यक्रमानुसार दिनांक 09 जुलाई को जूनियर बालक वर्ग फुटबाल एवं कुश्ती प्रतियोगिता, दिनांक 11 जुलाई को जूनियर बालिका वर्ग खो-खो एवं जूनियर बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता, दिनांक 14 जुलाई को जूनियर बालक वर्ग हॉकी एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता, 15 जुलाई को जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता, 16 जुलाई को जूनियर बालक/बालिकाओं की जिमनास्टिक्स एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी।
समस्त खेलों के प्रतियोगिता को सूचित किया जाता है कि आयोजन तिथि से दो दिन पहले अपनी उपस्थिति की सूचना जिला खेल कार्यालय नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में देना सुनिश्चित करें।
Views: 76








