किशोरी ने दो आरोपियों पर दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा

गाज़ीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने अपनी मां और चाचा पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसकी मां का क्षेत्र के मलेठी गांव के एक पाण्डेय से अवैध संबंध है। उसी का फायदा उठाकर उस पण्डित ने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। जब उसने इसकी जानकारी मां को दी तो मां ने उसे डांट कर चुप दिया। इसके बाद उसके चाचा प्रकाश राजभर पुत्र अलगू राजभर ने भी मां की गैरमौजूदगी में उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। जब उसने चाचा की यह हरकत मां और चाची को बताई, तो घर की बात घर में रखने की हिदायत देकर मां और चाची ने चुप करा दिया। इसके बाद उन्होंने बिना उसकी मर्जी के इटावा जिले में शादी कराने की बात करने लगे।


       उपरोक्त घटनाओं से मानसिक रूप से पीड़ित किशोरी ने गत 27 जनवरी को अपना घर छोड़ दिया और अपने सहेली के घर में पनाह ले लिया। पीड़िता ने इसकी सूचना थाने में दी। दुल्लहपुर थाना प्रभारी केपी सिंह ने कहा कि किशोरी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply