कुल 68 परियोजनाओ का लोकार्पण व 82 का शिलान्यास

गाज़ीपुर।  केंद्र सरकार के दस वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने किया।


       आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए थे। सूचना तथा पर्यटन विभाग के स्टॉल से  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश एवं ‘‘उत्तर प्रदेश विकास पुस्तिका‘‘ का वितरण किया गया। मंत्री द्वारा 28032.20 लाख की लागत की कुल 68 परियोजनाओ का लोकार्पण तथा 26125.78 लाख की लागत की 82 परियोजनाओ का शिलान्याश किया गया।   महोत्सव के दौरान, विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। वहीं फूड स्टॉल पर भी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। इस मौके पर आई टी आई  गाजीपुर के छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण चेक का वितरण किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उपस्थित  

लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है। 

विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि यह प्रदर्शनी सरकार के किए गए विकास कार्यों की झलक देती है और राज्य में हुए अभूतपूर्व बदलाव को दिखाती है.।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 25 से  27 मार्च तक किया जायेगा।  जिसमें प्रतिदिन लोकमंच, आडिटोरियम सभागार मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस महोत्सव में जिले भर के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर आयोजित वृहद रोजगार मेला मे तीस कम्पनियों में 5000 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमे 928 अभ्यर्थियो को अंतिम राउण्ड हेतु चयन किया गया।  जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, पूर्व अध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजेन्द्र राय, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय, प्रवीण सिंह, पारस नाथ राय, विजय शंकर वर्मा, राम नरेश कुशवाहा, लाल भारद्वाज, संतोष यादव,  पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। 

Views: 153

Advertisements

Leave a Reply