बगैर कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत को इलाकाई पुलिस ने बताया निस्तारित 

उजागर होने पर अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा 


गाजीपुर। यूसुफपुर बाजार के कपड़ा मंडी में चल रहे चारदिवारी क्षतिग्रस्त विवाद से जुड़े मामले में वैधानिक कार्रवाई के ही मुहम्मदाबाद थाना के शाहनिंदा चौकी प्रभारी ने मामले को निस्तारित बता दिया।                                                    पीड़ित प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि उनका पैतृक मकान युसूफपुर बाजार कपड़ा मंडी वार्ड नंबर 21 में है। वे बंटवारे के तहत अपने हिस्से को बाउंड्रीवाल से चार दीवारी करा रहे थे। विपक्षियों ने एकराय होकर उस बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया और पूछने पर विपक्षियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, तब प्रदीप साहू ने इसकी तहरीर मुहम्मदाबाद थाना में दी लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर प्रदीप साहू ने आइजीआरएस पर इसकी सूचना दर्ज की। इस पर थाना मुहम्मदाबाद ने आश्वासन देते शाहनिंदा चौकी इंचार्ज शिवपूजन को जांच सौंपी। पुलिस ने कोई जांच तो नहीं की लेकिन 6 दिन बाद प्रार्थी के मोबाइल पर आइजीआरएस निस्तारण का मैसेज मिला। इससे हतप्रभ होकर अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी व्यथा बताकर अपने पूरे प्रकरण से अवगत कराया। पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर उन्होंने  मुहम्मदाबाद थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद मुहम्मदाबाद थाने में प्रार्थी की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Views: 3


Leave a Reply