अवैध अंग्रेजी शराब संग तस्कर गिरफ्तार 

गाजीपुर । अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सैदपुर कोतवाली पुलिस द्वारा एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे के चार पहिया वाहन से कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। 


        बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव व उपनिरीक्षक शिवमणि सेन मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम परमानन्दपुर के काली माता मन्दिर के पास कुछ लोग शराब के ठेके से शराब लाकर एक कार में लाद रहे हैं, जो तस्करी हेतु बिहार जाने वाली हैं। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी मय टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी की गई। पुलिस टीम को देख कार में शराब लाद रहे व्यक्तियों में से दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, जबकि एक अभियुक्त रमन सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना गड़वार जनपद बलिया को कार में शराब लादते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से सफेद रंग की कार से 204 बोतल (750 एम एल) व 264 बोतल (375 एम एल) कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। 

        उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 10


Leave a Reply