राष्ट्रीय पर्व पर रही कार्यक्रमों की धूम

गाजीपुर। राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन-संघर्ष, उनके आदर्शों एवं सत्य, अहिंसा तथा स्वच्छता के संदेशों पर प्रकाश डाला गया। वहीं समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा निरीक्षक गीता राय को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों/सफाईकर्मियों को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों/चौकियों में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी गई तथा उपस्थित पुलिस कर्मियों को सम्बोधित करते हुए सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी।
गॉधी जयन्ती पर पांच किलोमीटर क्रास कंट्री रेस में प्रतिभागियों ने दिखाये दमखम
जिला प्रशासन एवं खेल कार्यालय द्वारा गॉधी जयन्ती के अवसर पर महिला/पुरुषो की पांच किलोमीटर क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार जोशी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। यह दौड़ नेहरु स्टेडियम गोराबाजार से प्रारम्भ होकर पी.जी. कालेज चौराहा से आर्दश बौद्ध इण्टर कालेज व चमड़ा गोदाम तक जाकर पुनः वापस उसी रास्ते होते हुए नेहरु स्टेडियम गेट पर समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 105 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता निर्णायक विजय खेलो इण्डिया एथलेटिक्स कोच, नागेन्द्र यादव व जूगनू वारिस रहे। विजेताओं के बालक वर्ग में विजेता खिलाड़ी प्रदुम्मन यादव-प्रथम, अन्ना यादव-द्वितीय, मोनू यादव-तृतीय, बृजेश बिन्द- चतुथर्, राम सिंह-पंचम, अभिनन्दन यादव- छष्ठम, तथा बालिका वर्ग में विजेता खिलाड़ी अंकिता विश्वकर्मा- प्रथम, अनन्या सिंह-द्वितीय, निक्की -तृतीय, रागिनी -चतुर्थ, वंशिका यादव-पंचम, बन्दना गुप्ता-छष्ठम रहे।
पुरस्कार वितरण जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियो को गॉधी जयन्ती की हार्दिक शुभकामनाएं तथा भविष्य में खिलाड़ियों के राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विजेता होने का आर्शीवाद दिया। इस अवसर परयोगेन्द्र यादव, राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचन्द यादव, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, योगेन्द्र सिंह, मु0 मोईन, चन्दन यादव, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, जैनेन्द्र कुमार एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहे। अन्त में क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर सभी शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम का आयोजन कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। अनेकों स्थानों पर छात्र छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता, श्रम की गरिमा और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
गांधी जयंती पर गोरा बाजार पार्क में श्रमदान
गाजीपुर। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय–गाजीपुर (पूर्व) द्वारा गोराबाजार पार्क, गाजीपुर में स्वच्छता एवं श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रमुख मुकेश रमन, क्षेत्रीय आश्वासन प्रमुख दीपक कुमार झा एवं अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार ने किया। इस दौरान बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख मुकेश रमन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के विचारों को आत्मसात करते हुए हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने स्वच्छता के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।
स्वच्छता, सेवा ही सच्ची श्रध्दांजलि
स्वच्छता और सेवा ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रध्दांजलि है। जीवन में अपनाई गई ईमानदारी लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि है। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को महाश्मशान पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल मां गंगा तट सुल्तानपुर आयोजित कार्यक्रम में उक्त बातें समाजसेवी, चिंतक और सामाजिक शिक्षक धनंजय राय राजू ने कहीं। पूर्व प्रधान डा.अविनाश प्रधान ने कहा कि यहां प्रति दिन शवों और शवयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। स्वच्छता और सेवा भाव प्रमुख रहना चाहिए। यहां रहने वाले लोगों के सामूहिक प्रयास से जल प्रवाह तो समाप्त हो गया है। इसके माध्यम से मां गंगा की स्वच्छता,निर्मलता का बड़ा कार्य हुआ है और हो रहा है। लेकिन शवयात्रियों को गंदगी न मिले इसका बेहतर प्रयास किया जा सकता है।
झंडोत्तोलन डोमराज सभूति ने किया। इससे पूर्व पूरे महाश्मशान पर सभी ने सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में रामाधार डोम, रणजीत डोम, पौवा डोम, गुड्डू डोम, आनंद मोहन पांडेय, अरविंद यादव, धीरज यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील प्रधान ने किया।
Views: 1









