आपरेशन वज्रपात में 49 गैंग के लीडर सहित 401 लोग चिन्हित 

गाजीपुर।‌ जनपद में प्रचलित सक्रिय अपराधिक गैंगों पर पुलिस ने आपरेशन वज्रपात के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इसके अ आहन्तर्गत अब तक ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


    पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अपराधिक तत्वों द्वारा विभिन्न नामों जैसे कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग, फरसा गैंग आदि नामों से गैंग का संचालन करते हैं। इनके सदस्य एक साथ कई बाइकों पर चलकर लोगों को परेशान करते हैं, आक्रामक सोशल मीडिया पर पोस्ट व अवैध शस्त्र के साथ फोटो डालते हैं। फेसबुक लाइव, इंस्टाग्राम रील आदि के माध्यम से अपराधिक घटनाओं को रिकार्ड करके डालते हैं। वहीं  प्रचलित विवादों में दखलअंदाजी कर उद्दण्डता करते हैं और अपराधिक कृत्यों में ये गैंग सक्रिय हैं।

            पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में, सोशल मीडिया / स्थानीय स्तर पर सक्रिय अपराधिक गैंगों के विरूद्ध चलाये गये पांच दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” में कुल 49 गैंग चिन्हित किए गये हैं। इनमें गैंग लीडर सहित सदस्यों की संख्या 401 है। इनमें 39 अभियोग पंजीकृत हैं और ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

        इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर चिन्हित गैंगों के लीडर व उनके सदस्यों के विरुद्ध समुचित धाराओं में निरोधात्मक कार्यवाही भी की गई है। यह कार्रवाही निरंतर चलाई जाएगी। नए  गैंगों व सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी तथा उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेंगी।

Views: 39


Leave a Reply