पुलिस ने टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग से वसूला लाखों का जुर्माना
गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में आठ टीमों का गठन कर बिरनो टोल प्लाजा पर वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मुख्यतः ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर, एचएसआरपी नंबर प्लेट, के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ, प्रभारी यातायात, थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 185 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें तीन वाहन चालक शराब के नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए थे व 27 वाहनों का प्रेशर हॉर्न व 11चालान नम्बर प्लेट के अंतर्गत चालान किया गया। इसमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए कुल 4,37,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
Views: 23









