पाइप लाइन के गहरे गड्ढे में मिट्टी गिरने से दो कामगारों की मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्रांतर्गत देवकली बाजार के चौकिया शिवालय के समीप गैस पाइप लाइन बिछाने हेतु चल रहे निर्माण कार्य के दौरान आठ अप्रैल को अचानक गड्ढे में मिट्टी भरने से, उसमें  दबकर दो कामगारों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।    


         बताया गया कि लगभग तीस फुट की गहराई में गैस पाइप लाइन को जोड़ने का काम तीन लोगों द्वारा किया जा रहा था। उसी दौरान ऊपर एकत्रित मिट्टी अचानक गड्ढे की तरफ खिसकने लगी। यह देख जब तक गड्ढे में काम कर रहे लोग बाहर निकलते, उससे पूर्व ही मिट्टी गड्ढे में भर गयी और दो व्यक्ति  उसी मिट्टी में दब गये, जबकि तीसरा व्यक्ति किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा।

      बाहर निकले व्यक्ति के शोर मचाने पर आस – पास के लोग मौके पर पहुंचे और  दूर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल रेस्क्यू कार्य में जुट गई। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद मलवे से दोनों लोगों के शव को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार व निरंजन कुमार महतो के रूप में हुई जो मुजफ्फरपुर बिहार के निवासी बताये गये।

      पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। दुर्घटना के संबंध अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार रजक ने बताया कि रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे में दबे दो लोगों को निकाल कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के सन्दर्भ में जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Views: 24


Leave a Reply