सम्पूर्ण समाधान दिवस – ऊंट के मुंह में जीरा की कहावत हो रही चरितार्थ
मुख्य समाधान दिवस में 151 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मात्र 11 शिकायतों का निस्तारण
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिती में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। मौके पर प्राप्त कुल 151 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मात्र 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
जनपद की सात तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 405 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 41 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर पांच मामलों का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर दो का एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में प्राप्त 64 शिकायतों में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 49








