प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त मिलने पर मुख्यमंत्री ने ली जानकारी
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के जनपद में पात्र लाभार्थी शहरी को पहली किस्त प्राप्त होने पर लखनऊ से लाइव के माध्यम से लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी ली।
उक्त योजनान्तर्गत जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना शह अन्तर्गत कुल 11134 आवास स्वीकृत हैं। लाभार्थियों को विभिन्न चरणों में मकान पूरा कर 2.50 लाख की अनुदान धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में हस्तान्तरित की जाती है। इसके अन्तर्गत उ०प्र० में स्वीकृत आवासों में प्रदेश के 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में अनुदान राशि दिनांक-18 जनवरी 2026 को अंतरण किया था जिसमें जनपद गाजीपुर कुल 2119 लाभार्थियों को प्रथम किश्त की अनुदान राशि एक लाख रूपये प्रति लाभार्थी के खाते में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कर कमलों द्वारा हस्तान्तरित की गयी थी। वहीं 16 मार्च 2026 को प्रदेश में स्वीकृत 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में अनुदान राशि अंतरण किया जा रहा है। जिसमें जनपद गाजीपुर में कुल 177 लाभार्थियों (नगर निकाय दिलदान 25 व सैदपुर 152) को प्रथम किश्त की अनुदान राशि एक लाख रूपये प्रति लाभार्थी के खाते में मुख्यमंत्री द्वारा हस्तानन्तरण किया जा रहा है। योजना में आवेदन करने हेतु आवेदक आनलाईन आवेदन सकते हैं।
Views: 11









