एसोसिएशन फॉर एडवोकेसी एण्ड लीगल इनिशिएटिव्ज की कार्यशाला कल
गाजीपुर। एसोसिएशन फॉर एडवोकेसी एण्ड लीगल इनिशिएटिव्ज ट्रस्ट की एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला 17 मार्च 2026 को होटल अतिथि कान्टिनेन्टल, निकट सैनिक चौराहा भुतहियाताड़ गाजीपुर में प्रातः दस बजे से आरंभ होगी।
उल्लेखनीय है कि महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अनुक्रम में यह आयोजन किया गया है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समस्त विभागाध्यक्ष/ कार्यालयाध्यक्ष, गाजीपुर को आदेशित किया है कि अपने कार्यालयों में गठित आन्तरिक समिति सदस्यों को अपने स्तर से कार्यशाला में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।
Views: 12
Advertisements









