रोजगार मेला कल 

गाजीपुर। बेरोेेेेेेेजगार युवकों को  सेवायोजित कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय,  में रोेजगार मेला का आयोजन मंगलवार 20 जनवरी को प्रातः साढ़े दस बजे से किया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि निदेशक, सेवायोजन, उ.प्र., लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में आयोजित इस मेले में मुख्य रूप से रोहित हाई ब्रीड सीडस प्रा. लि. गाजीपुर द्वारा विभिन्न पदों पर चयन किया जायेगा। नियोजक/कम्पनी द्वारा अपने रिक्तियों सम्बनधी समस्त विवरण विभागीय वेबसााइड पोर्टल पर प्रदर्शित है। अभ्यर्थी रोजगार संगम  पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों मे अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेला में समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।


Views: 19


Leave a Reply