सन्तुलित आहार, पोषण और रक्तहीनता की रोकथाम पर कार्यशाला सम्पन्न 

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘स्वास्थ्य जागरूकता प्रबोधन कार्यक्रम’  के  अंतर्गत मंगलवार को रक्तहीनता (एनीमिया) रोकथाम कार्यशाला का आयोजन राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सम्पन्न हुआ।


     कम्युनिटी आउट रीच कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ राजेंद्र सिंह के निर्देशन में आहार विशेषज्ञ कंचन सिंह द्वारा “कमला पब्लिक स्कूल” सन्तोष नगर, गाजीपुर में “स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एनीमिया रोकथाम कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वस्थ जीवनशैली हेतु विद्यार्थियों को आहार, विहार एवं पोषण के लिए स्वस्थ रहने के टिप्स दिए और पोषण की कमी के कारण होने वाली बिमारियों के बारे में जागरूक किया गया।

      इस अवसर पर प्राचार्य एवं अस्पताल अधीक्षक प्रो डॉ राजेंद्र राजपूत ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भारत में एनीमिया की समस्या को जड़ से खत्म करना है। यह पहल 2018 में शुरू की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य 5-9 वर्ष के बच्चों, 10-19 वर्ष की किशोरियो, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और 45 वर्ष की महिलाओं में एनीमिया को कम करना है। इस पहल के तहत, सरकार ने आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण, डिवार्मिंग की दवाओं का वितरण, फोर्टिफाइड फूड्स का वितरण और एनीमिया के परीक्षण और उपचार के लिए सुविधाएं प्रदान की हैं। युवा और किशोरियों में होम्योपैथिक दवाओं से एनीमिया का उपचार संभव है जो कि सरलता से किया जा सकता है।

Views: 55

Advertisements

Leave a Reply